मानसून / हिमाचल, हरियाणा समेत 17 राज्यों में भारी बारिश; मनाली में बस नदी में बही
|
Last Updated:(11:11 AM) 24 Sep 2018
|
- हिमाचल में बर्फबारी की वजह से कई हाईवे बंद
- कुल्लू में बाढ़ में फंसे 19 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया
दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को सक्रिय रहा। इसके चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और हरियाणा समेत 17 राज्यों में भारी बारिश हुई। हिमाचल में बारिश सोमवार को भी जारी है। रविवार को मनाली में एक बस और कुल्लू में एक ट्रक नदी में बह गया। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हिमाचल के 8 जिलों में स्कूल बंद
-
रविवार को चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में बारिश हुई। हिमाचल में रोहतांग और ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हुई।
-
हिमाचल के लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चंबा, रोहतांग समेत पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मनाली में व्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। यहां एक बस और कुल्लू में ट्रक भी पानी में बह गए।
कुल्लू के धोबी-फोजल में 19 यात्री बाढ़ में फंस गए थे। उन्हें सेना ने हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया। प्रदेश के आठ जिलों कुल्लू, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी और शिमला में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए।
-
शिमला-नाहन नेशनल हाईवे भूस्खलन की वजह से बंद है। बर्फबारी के चलते राज्य के कई मुख्य हाईवे भी बंद रहे। प्रशासन ने पर्यटकों को भूस्खलन के खतरे वाली जगहों पर न जाने की सलाह दी है।
-
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे आखिरी दो जत्थों के 49 श्रद्धालु गूंजी में फंस गए। दरअसल, हेलीकाप्टर पिथौरागढ़ से गूंजी नहीं पहुंच पाया। इससे पहले कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 18 में से 16 जत्थे दिल्ली लौट चुके हैं।
|
टिप्पणी
|
|
|