- पिछले सीजन में 25 जनवरी को रात का तापमान 6.6 डिग्री था
- लेकिन इस बार 19 और 20 दिसंबर को ही पारा क्रमश: 6.0 और 6.2 डिग्री तक पहुंच चुका है।
- पिछले सीजन में 25 जनवरी को रात का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया था। यानी यह रात सबसे सर्द थी। लेकिन इस बार दिसंबर में ही दो बार रात का तापमान 19 और 20 दिसंबर को इससे कम 6.0 और 6.2 डिग्री तक पहुंच चुका है। यानी इस बार दिसंबर पिछले सीजन के जनवरी से भी ज्यादा ठंडा है।
दरअसल, अभी सुबह 6.30 बजे के बाद सूर्योदय हो रहा है। सूरज उगने के बाद भी पारा 8 डिग्री पर रहता है। तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम किया जा रहा है। ऐसा मौसम जनवरी में ही होता है, लेकिन इस बार दिसंबर में ऐसे हालात बने। लगातार दस दिन से रात का तापमान सामान्य से कम है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा कहते हैं कि इसकी तीन खास वजह हैं। पहली यह कि इस बार कश्मीर घाटी समेत उत्तर भारत में जनवरी जैसी बर्फबारी हुई।
दूसरी यह कि साइक्लोन का असर मप्र में उतना नहीं होता है, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही रहा। तीसरी वजह यह है कि जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, समेत प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश हो गई। इसका यहां के मौसम पर सीधा असर पड़ा है।
10वें दिन भी रात का पारा सामान्य से कम, ये हैं तीन वजह
- कश्मीर घाटी समेत उत्तर भारत में बर्फबारी जल्दी और ज्यादा हुई
- साइक्लोन का असर इस बार प्रदेश में ज्यादा हुआ
- प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हुई बारिश से बने शीतलहर के हालात
इस बार उत्तरी सर्द हवा का रुख लगातार बना रहा : मौसम एक्सपर्ट एसके नायक कहते हैं कि इस बार दिसंबर में ज्यादा ठंडक होने में विंड पैटर्न खास फैक्टर रहा। उत्तरी सर्द हवा का रुख लगातार बना हुआ है। जनवरी में ही यह ट्रेंड ज्यादा देखने को मिलता है।
दिन के तापमान में तीन दिन से इजाफा: दिन के तापमान में तो तीन दिन से इजाफा हो रहा है, लेकिन रात का तापमान 7-8 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। शाम 5 बजे के बाद मौसम में ठंडक हो जाती है। सुबह 7 बजे तक पारा तेजी से लुढ़क रहा है। इस वजह से सुबह सात बजे तक ठंडक बनी रहती है। रविवार को भी रात का तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें सिर्फ 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। ठंडक के कारण पिछले 72 घंटे में भी इसमें सिर्फ 1.1 डिग्री का इजाफा हो सका।
पिछले दिनों शाम 5.30 से सुबह 6.30 बजे तक पारे की चाल
तारीख |
शाम 5.30 |
रात 8.30 |
रात 11.30 |
रात 2.30 |
सुबह 5.30 |
सुबह 6.30 |
14 |
19.40 |
15.00 |
13.60 |
12.20 |
11.00 |
10.00 |
15 |
19.00 |
14.40 |
12.00 |
10.80 |
10.40 |
9.70 |
16 |
19.00 |
13.20 |
12.20 |
11.40 |
9.00 |
8.60 |
17 |
18.20 |
14.00 |
11.60 |
10.40 |
8.80 |
7.40 |
18 |
18.80 |
13.40 |
11.20 |
10.00 |
9.00 |
7.700 |
19 |
20.40 |
13.80 |
11.00 |
9.40 |
7.20 |
6.20 |
20 |
21.40 |
14.80 |
11.60 |
10.20 |
8.00 |
6.00 |
21 |
20.00 |
15.60 |
11.60 |
10.20 |
7.60 |
7.00 |
22 |
22.00 |
16.20 |
13.60 |
12.40 |
8.60 |
8.00
|